फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three houses were burgled in one night, people said - there is no police patrolling

Chandigarh News: एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी, लोग बोले- नहीं होती पुलिस पेट्रोलिंग

Sat, 19 Jul 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three houses were burgled in one night, people said - there is no police patrolling
चंडीगढ़। मनीमाजरा में चोरों का आतंक फैला है और यहां आए दिन हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला शांति नगर का सामने आया है, जहां एक ही रात में तीन घरों में चोरी हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि परिवारों के घर में मौजूद होने के बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस पेट्रोलिंग नाम मात्र की है और बीट बॉक्स पर पुलिसकर्मी तक मौजूद नहीं रहते। शिकायत दर्ज करवाने के लिए पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रही। मनीमाजरा में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती और बीट बॉक्स पर कोई पुलिसकर्मी नहीं बैठता। शिकायतें दर्ज नहीं की जा रहीं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन




ऐसे हुई वारदात
शांति नगर निवासी मोहम्मद इजराइल ने बताया कि वह गली नंबर-11 में रहते हैं। बुधवार रात को जब वह घर में सो रहे थे तो चोर उनके कमरे में घुस गए और मोबाइल फोन और साढ़े चार हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गए। इसी गली में महिला कमलेश के घर में भी चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोर रात तीन बजे उनके घर में घुसे और सोने की दो अंगूठियां, मोबाइल और नकदी चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। तीसरी वारदात जोगिंदर के घर में हुई, जहां से सात हजार रुपये नकदी, एक घड़ी और मोबाइल फोन चोरी हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed