Punjab News: गरीब रथ ट्रेन में पी शराब, लड़की बुलाने पर हुआ बवाल, तीन कर्मचारी निलंबित
पंजाब के अमृतसर में गरीब रथ ट्रेन में शराब पीने का मामला सामने आया है। शराब पीने के बाद जब लड़की को पावर बोगी में बुलाया गया तो साथी कर्मचारी ने इस पर विरोध जताया। मामला प्रकाश में आने के बाद रेलवे ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर से बिहार जाने वाली गरीब रथ ट्रेन के पावर बोगी में पैसे लेकर यात्री को बैठाने, शराब पीने व लड़की बुलाने का मामला सामने आने पर तत्काल प्रभाव से रेलवे ने तीन कर्मियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने शिकायतकर्ता राहुल कुशवाहा को भी निलंबित कर दिया। राहुल को निलंबित करने की वजह अधिकारी नहीं बता सके हैं। केवल इतना कहा जा रहा है कि विभागीय जांच चल रही है और उसी के मुताबिक बनती कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पूरे रेलवे स्टेशन व विभागों में चर्चा है कि राहुल की शिकायत पर निलंबित तीनों कर्मी यूनियन के सदस्य हैं और रेलवे में यूनियनों का दबदबा होने के कारण अधिकारियों ने राहुल को भी सस्पेंड कर दिया है ताकि दबाव में आकर वह अपनी शिकायत वापस ले और तीनों कर्मियों को बहाल किया जा सके।
यह भी कहा जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने कर्मचारियों के फोटो वायरल किए हैं, जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। इस संबंध में जब राहुल कुश्वाहा से बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। एसएसई एसी मामले की जांच कर रहे हैं। इससे जुड़ा वीडियो भी विभाग के हाथ लगा है, उसकी भी जांच की जा रही है।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि गरीब रथ गाड़ी में सवार असिस्टेंट टेक्निकल राहुल कुशवाहा ने देखा कि टेक्निकल स्टाफ के तीन कर्मचारी राजविंदर सिंह, ओमप्रकाश और अजय कुमार पावर बोगी में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक यात्री को भी पैसे लेकर बैठा लिया था। साथ ही बोगी खाली होने पर वहां पर लड़की बुलाई गई। जब राहुल ने इस बात का विरोध किया तो तीनों ने कहा कि अगले दो महीने तक साथ ड्यूटी करना है, लेकिन जब उसने अपना विरोध जारी रखा तो उक्त कर्मियों ने 14 जनवरी को जारी रोस्टर में से उसकी ड्यूटी हटवा दी।