फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died in car and bike accident in Beri of Haryana

कार ने दो बाइकों को मारी भीषण टक्कर, पिता-पुत्र व महिला की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

Wed, 20 Nov 2019 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Nov 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Three died in car and bike accident in Beri of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : अमर उजाला

झज्जर मार्ग पर तेज रफ्तार एक कार ने दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पिता-पुत्र समेत एक महिला की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि आमने-सामने की इस टक्कर में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


कार में सवार मृतक महिला की समाचार लिखे जाने तक शनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। बाइक सवार देवेंद्र के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बाघपुर निवासी देवेंद्र अपनी बेटी कीर्ति व कोमल को कोचिंग सेंटर में छोड़ने झज्जर जा रहा था। वहीं एक अन्य बाइक सवार पाना छाज्याण बेरी निवासी रामबीर अपने बेटे मोहित के साथ झज्जर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार बेरी लघु सचिवालय से करीब एक किलोमीटर दूरी पर झज्जर की तरफ चले तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सेफ्टी एयर बैग तक खुल गए व बाइक सवार की चादर 15 फुट ऊंचे पेड़ पर अटक गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार मोहित की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पिता ने पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार एक महिला ने भी दम तोड़ दिया, हालांकि महिला की शनाख्त नहीं हो सकी है। 

वहीं बाघपुर निवासी देवेंद्र व उसकी बेटी कीर्ति व कोमल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। कार चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

निजी कंपनी में नौकरी करता था मोहित
मोहित बेरी में निजी कंपनी में नौकरी करता था और पिता घर पर ही रहता था। वहीं गांव बाघपुर निवासी देवेंद्र बेरी के भागलपुरी चौक पर हेयर सैलून की दुकान चलाता है। 

हादसे में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार देवेंद्र व उसकी दोनों लड़कियां कीर्ति व कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। हादसे में कार में सवार मृतक महिला की शनाख्त नहीं हो पाई है, जिसे रोहतक के शव गृह में रखवा दिया गया। देवेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी गई। -राकेश, एएसआई, बेरी शहर चौकी जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed