{"_id":"6a57f2014a012f3f8306d8ef","slug":"three-days-of-oppressive-humidity-and-scorching-heat-heavy-rainfall-likely-from-july-19-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1071391-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन दिन उमस और तपिश का सितम, 19 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन दिन उमस और तपिश का सितम, 19 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहले अगले तीन दिन तपिश और उमस का दौर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ ने 15 से 17 जुलाई तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लिए तपिश और उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से मौसम पूरी तरह करवट लेगा। इस दिन घने बादल छाने और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश का सिलसिला 20 जुलाई को भी जारी रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे दिनभर उमस बनी रही।
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
16 जुलाई: आंशिक बादल, अधिकतम तापमान 37°सेल्सियस, न्यूनतम 28° सेल्सियस।
17-18 जुलाई: बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।
19-20 जुलाई: अच्छी बारिश के आसार, अधिकतम तापमान घटकर करीब 30° सेल्सियस रहने का अनुमान।