फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three criminals arrested in case of fraud of Rs 80 lakh

Chandigarh News: 80 लाख की ठगी के मामले में तीन शातिर दबोचे

Wed, 17 Jul 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested in case of fraud of Rs 80 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-11ए निवासी महिला को डरा-धमकाकर 80 लाख रुपये ठगने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के नागौर जिले के गांव कठौती निवासी महेंद्र व पूनम चंद और सीकर जिले के गांव पलथाना निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से ठगी के पैसों की रिकवरी के लिए पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना है। सेक्टर-11ए निवासी प्रीतपाल कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। उसने कहा कि उसके आधार नंबर पर लिया गया एक मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है। उसके खिलाफ 24 शिकायतें दर्ज हैं, जिसके कारण वह मुख्य संदिग्ध बन गई है। आरोपी ने कहा कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने कहा कि यह प्रारंभिक जांच थी। उसे एक गुप्त निगरानी खाते में 80 लाख रुपये जमा कराने होंगे, उसे आश्वासन दिया कि यदि वह निर्दोष पाई गई तो पैसा वापस कर दिया जाएगा। फोन करने वाले ने महिला को एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके साथ खुद को एक अलग कमरे में बंद करने के निर्देश दिए। महिला ने ऐसा ही किया और इस बारे में किसी को नहीं बताया। ठगों ने उसके बाद महिला को व्हाट्सएप पर खाता नंबर भेजा जिसमें महिला ने 80 लाख 31 हजार 764 रुपये जमा कर दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed