{"_id":"58b7cc234f1c1b9c69830ac7","slug":"three-childrens-refused-to-meet-mother-at-panipat-lady-in-jail-in-husband-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस मां से मिलना नहीं चाहते उसके 3 बच्चे, वजह जानकर हिल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मां से मिलना नहीं चाहते उसके 3 बच्चे, वजह जानकर हिल जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने मां से मिलने से इंकार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बच्चे अपनी मां से मिलना नहीं चाहते। उन्होंने मां से मिलने से साफ इंकार कर दिया, इसके पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। मामला हरियाणा के पानीपत का है। अपने पति की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला की ममता जागी तो उसने न्यायाधीश से अपने बच्चों को मिलवाने की गुहार लगाई।
महिला की अर्जी पर पानीपत के सीजेएम मोहित अग्रवाल ने इसराना थाना पुलिस से बच्चों को लाने के लिए कहा। बुधवार को सीजेएम बच्चों को अपने साथ लेकर करनाल जेल पहुंचे। वहां पति की हत्या में दोषी और बच्चों की मां मंजू को जेलर शेर सिंह के कक्ष में बुलाया। वहां आते ही मंजू बच्चों को गले लगाने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने मां से मिलने से इनकार कर दिया।
बच्चों ने कहा कि उनकी मां उनके पिता की कातिल हैं। ऐसे में वे कभी भी उससे मुलाकात नहीं करना चाहते। दसवीं कक्षा में पढ़ रही पूजा और नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले अमित ने न्यायाधीश और जेलर से आग्रह किया है कि भविष्य में उनकी मां की तरफ से की जाने वाली इस प्रकार की गुहार पर कभी गौर न करें।

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
बच्चों ने मां से मिलने से इंकार किया
मार्च 2014 में रेलवे पुलिस को इसराना के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला था। जीआरपी ने शव की शिनाख्त न होने पर संस्कार करवा दिया था। शव की 13 दिन बाद शिनाख्त इसराना खंड के गांव परढ़ाना निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी। बाद में पुलिस ने परिवार के लोगों को बिजेंद्र की अस्थियां सौंप दी थीं।
बिजेंद्र के पिता ने अपनी बहू पर ही हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि बहू मंजू के यमुनानगर निवासी किसी युवक के साथ अवैध संबंध थे। अक्सर वह घर से बाहर उसके साथ ही रहा करती थी। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मंजू ने ही अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर पहले बिजेंद्र को शराब पिलाई और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
सभी ने इसे हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस मामले में अदालत ने मंजू समेत तीनों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सभी दोषी दो साल से करनाल जिला जेल में बंद हैं।
महिला के आग्रह पर उसके बच्चों से मिलवाया जा रहा था, लेकिन बच्चों ने अपनी मां से मिलने से इनकार कर दिया।
- शेर सिंह, जेलर, जिला जेल करनाल