{"_id":"cab9d55601390bac2542a72248af1e8f","slug":"three-asi-and-three-constable-on-punjab-police-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पर दाग, 3 एएसआई, 3 हवलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पर दाग, 3 एएसआई, 3 हवलदार निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने दुराचार, रिश्वत और जानलेवा हमले के अलग-अलग मामलों में नामजद तीन सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और तीन हवलदारों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक एएसआई हरी सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ मोगा में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह और हवलदार सुरिंदरजीत सिंह ने एक मेडिकल स्टोर मालिक से 35 हजार की रिश्वत ली थी। इसके बाद और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ गत 19 दिसंबर को थाना कोट ईसेखां में भ्रष्टाचार रोधी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, दलित लड़की को नौकरी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप में थाना सिटी साउथ में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह और हवलदार बलविंदर सिंह को निलंबित किया गया है। थाना कोट ईसेखां जानलेवा हमले के केस में नामजद थाना समालसर में तैनात एएसआई सुरिंदर सिंह और थाना अजीतवाल में तैनात हवलदार जतिंदर सिंह निलंबित हुए हैं। एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा का कहना है कि गलत काम करने वाले किसी भी पुलिस मुलाजिम को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन