फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested with charas, smack and heroin

Chandigarh News: चरस, स्मैक और हेरोइन के साथ तीन को दबोचा

Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with charas, smack and heroin
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा ने चरस, स्मैक और हेरोइन की सप्लाई करने वाले ढाबा मालिक और टैक्सी चालक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अलग-अलग आरोपियों के कब्जे से कुल 260 ग्राम चरस, 9.60 ग्राम हेरोइन और 3.55 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक ऑल्टो कार भी कब्जे में ली है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमाचल के जिला हमीरपुर के रहने वाले 34 वर्षीय अजय शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजय शर्मा पेशे से टैक्सी चालक है। आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम चरस के अलावा हिमाचल नंबर की ऑल्टो कार को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामले हिमाचल के जिला ऊना थाने में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की पहचान हिमाचल के जिला हमीरपुर के रहने वाले 36 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष हिमाचल के जिला हमीरपुर में ढाबा चलाता है। पुलिस ने आरोपी से 9.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी आशीष के खिलाफ बंगाणा जिला ऊना के थानों में अलग अलग दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पकड़े गए तीसरे आरोपी की पहचान सीमापुरी दिल्ली के रहने वाले 19 वर्षीय अरशद के रूप में हुई है। वह बेरोजगार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.55 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed