फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three-and-a-half-year-old child disappeared from home in Manimajra .. Police showed agility

मनीमाजरा में साढे़ तीन साल का बच्चा खेलते हुए घर से गायब.. पुलिस ने दिखाई फुर्ती

Tue, 04 May 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three-and-a-half-year-old child disappeared from home in Manimajra .. Police showed agility
मनीमाजरा। समाधि गेट के मकान से साढ़े तीन साल का बच्चा खेलते हुए घर से गायब हो गया। बच्चे के मां को इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब पिता शाम को 5 बजे ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा तो बच्चे को घर पर न पाकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मां से बच्चे के बारे में जानकारी लेकर महज दो घंटे में ढूंढ कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे समाधि गेट निवासी भूपिंदर ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह आईटी पार्क में नौकरी करता है। सोमवार को उसकी पत्नी सीमा और साढ़े तीन साल का बेटा जैविक घर पर अकेले थे। दोपहर को खाना खाने के बाद सीमा सोने चली गई और जैविक अपनी टाय साइकिल पर घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते खेलते घर से बाहर चले गया और घर से दूर निकल गया। शाम पांच बजे जब भूपिंदर घर आया तो बच्चे को घर पर न पाकर घबरा गया और उसने इसकी सूचना तुरंत मनीमाजरा थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी नीरज सरना ने तुरंत बच्चे की फोटो को अपने सभी पुलिसकर्मी के फोन पर भेज बच्चे की खोज में लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मेन बाजार समाधि के बीट के एएसआई पग्गा सिंह और उनकी टीम को हर सूरत में बच्चा खोजने के लिए लगा दिया। इसके बाद मेन बाजार बीट पुलिस कर्मचारियों और और गोविंदपुरा बीट के इंचार्ज एसआई गुरविंदर सिंह की टीम ने बच्चे को हाउसिंग बोर्ड चौक के पास से बच्चे को खोज निकाला और सकुशल उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed