{"_id":"677843ad2a78db43b805f427","slug":"three-accused-including-a-woman-who-supplied-drugs-in-the-city-were-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-600064-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर में नशा सप्लाई करने वाली एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर में नशा सप्लाई करने वाली एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने शहर में नशा सप्लाई करने के आरोप में अलग-अलग जगह से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मामले सेक्टर-31 थाना पुलिस के अंतर्गत आते हैं। पुलिस ने राम दरबार फेज-2 निवासी 30 साल के आकाश उर्फ बकरा से प्रतिबंध 7 टीके और 36 साल के विजय कुमार उर्फ करोरी से 17.5 ग्राम हेरोइन बरामद कर इनको गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एएनटीएफ पुलिस थाने ने सेक्टर-38 वेस्ट निवासी आरोपी महिला आरती को गिरफ्तार कर 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से खरीदकर लाए थे और कहां बेचना था।
पुलिस को देखकर भागा तो दबोचा, सात टीके बरामद
सेक्टर-31 थाना पुलिस में तैनात एएसआई रणजीत सिंह टीम के साथ वीरवार को थ्री-बीआरडी रोड के पास रात करीब पौने 8 बजे गश्त पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंध 7 टीके बरामद हुए। पूछताछ में इसने अपना नाम आकाश उर्फ बकरा बताया। पुलिस ने इसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, डकैती, सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
शक होने पर तलाशी ली तो 17 ग्राम हेरोइन मिली
सेक्टर-31 थाना पुलिस की टीम औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में बीएसएनएल टर्न पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फुटपाथ पर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 17.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसने पुलिस को अपना नाम विजय कुमार उर्फ करोरी बताया। पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर इसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मजदूर करता है और आठवीं पास है। इस पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार
एएनटीएफ थाना पुलिस ने सेक्टर-25 के श्मशानघाट के पास से शक होने आरती नाम की एक महिला को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस से पूछताछ कर इसके नेटवर्क की जांच कर रही है।