फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused arrested with four kg of heroin in Bathinda

Punjab: फिरोजपुर जेल से नशा तस्करी में जुटा गैंगस्टर हैरी, पाकिस्तान से चार किलो हेरोइन मंगवाई, तीन काबू

Tue, 08 Aug 2023 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 07:21 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैरी फिरोजपुर जेल से फोन के जरिये नेटवर्क चला रहा था। उसी ने ही ये चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई थी। एसएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फिरोजपुर जेल के अधिकारियों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Three accused arrested with four kg of heroin in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

आपराधिक मामलों में फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है। हालांकि सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया है। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। थाना नथाना में इनके खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने हैरी को भी नामजद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने पाकिस्तान के नशा तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है। गुरजिंदर सिंह उर्फ साहबी, संदीप सिंह उर्फ फौजी बठिंडा के रास्ते क्रेटा कार से इस खेप को लेकर जा रहे हैं। इसके बाद सीआईए पुलिस ने नाकाबंदी कर गांव पूहली में क्रेटा कार को रोक कर तलाशी ली तो चार किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गुरजिंदर और संदीप को चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे साथी संयम अनेजा को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी हरप्रीत हैरी को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। थाना नथाना में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरी फिरोजपुर जेल से चला रहा था नेटवर्क

एसएसपी ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैरी फिरोजपुर जेल से फोन के जरिये नेटवर्क चला रहा था। उसी ने ही ये चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई थी। एसएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फिरोजपुर जेल के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद जेल प्रशासन को जांच में हैरी के पास से एक छोटा फोन बरामद हुआ है।

पाकिस्तान नशा तस्करों से हैरी के संबंध

उक्त खेप पाकिस्तान से किसके जरिये आई, उसकी पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हैरी को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। 

एससी-एसटी एक्ट में हैरी को हो चुकी उम्रकैद की सजा

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया गया कि हरप्रीत हैरी पर कुल छह आपराधिक केस दर्ज हैं। हैरी के खिलाफ थाना बहाव वाला जिला फाजिल्का में 2015 में एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा और 42 हजार रुपये जुर्माना लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed