फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused arrested, threatens to beaten up state minister Nayab Saini

हरियाणाः राज्यमंत्री नायब सैनी को मारने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़ (हरियाणा) Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested, threatens to beaten up state minister Nayab Saini
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री नायब सैनी के फोन पर कॉल कर अपशब्द कहने और मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


उमेश कुमार राज्यमंत्री नायब सैनी के पास बतौर निजी सहायक कार्यरत है। उन्होंने थाने में शिकायत दी कि मंगलवार देर सायं जब वह गांव मिर्जापुर में थे तो मंत्री का फोन उनके पास था, जिस पर एक कॉल आई। उमेश कुमार ने जैसे ही कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले व्यक्ति व उसके साथ अन्य व्यक्तियों ने गालियां देनी शुरू कर दीं और मंत्री को मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री के पीए उमेश कुमार की शिकायत पर कॉल डिटेल के अनुसार जांच करते हुए तीन युवकों संदीप, चिराग व मनीष निवासी कैलाश नगर कुरुक्षेत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने शराब पीकर मंत्री के फोन पर कॉल कर गाली गलोच की है। फिलहाल जांच चल रही है, उसके बाद ही धमकी देने के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed