Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused arrested for attacking a youth with a knife

Chandigarh News: युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 02:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for attacking a youth with a knife
युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। सेक्टर-40 में रंजिशन 20 साल के युवक पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-41 के रहने वाले पंकज, सेक्टर 40 के चेतन और सेक्टर-40 निवासी सूजल को जिला अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शनिवार देर रात साढ़े 9 बजे लगभग 10-12 युवकों ने विक्रम पर रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। ये सभी आरोपी बाइक पर आए थे। हालांकि, मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। गंभीर घायल युवक को परिजनों ने सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed