फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threat, businessmen, sucide

व्यापारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 30 Nov 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 30 Nov 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
threat, businessmen, sucide
हुडा की ओर से पुराना पंचकूला में अवैध दुकानों को हटाने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्रवाई में मदद के लिए जैसे ही प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मी मुहैया करा दिए जाएंगे, कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इससे वर्षों पुराने दुकानदार घबराए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें वैकल्पिक जगह देने से पहले उजाड़ा गया तो वे आत्मदाह कर लेंगे।

 विधायक डीके बंसल ने उन्हें इस तरह का गलत कदम नहीं उठाने की नसीहत देते हुए आश्वासन दिलाया कि उनके साथ नाइंसाफी नहीं होगी। बंसल शुक्रवार को पुराना पंचकूला के दुकानदारों के बुलावे पर वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि जब तक उनके लिए वैकल्पिक जगह का बंदोबस्त नहीं हो जाता है, वह उनके साथ हैं। 

पुराना पंचकूला के दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान एवं पुराने कांग्रेसी नेता अशोक सूद, मोटर मार्केट के प्रधान मामू, जसबीर बेदी, अनिल शर्मा द्वारा दी गई चेतावनी पर विधायक ने कहा कि आत्मदाह किसी भी समस्या का हल नहीं होता है। समस्याओं का समाधान बातचीत से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब तक उन्हें सरकार के उनसे हुए समझौते के अनुसार सेक्टर-20 में दुकानों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं करवाया जाता है, तब तक उनकी पुराना पंचकूला से दुकानें नहीं उठाई जाएंगी।


बंसल का आरोप, माहौल बिगाड़ रहे हुडा के अधिकारी
बंसल ने आरोप लगाया कि हुडा के अधिकारी पंचकूला में माहौल बिगाड़ने पर तुले हैं। दुकानदार पिछले 40 वर्षों से यहां काबिज हैं, लेकिन अधिकारी बार-बार अपने कर्मियों को पुराना पंचकूला भेजकर दुकानदारों को बेवजह परेशान करते हैं।


पंचकूला के दुकानदारों को उठाने से पहले उन्हें वैकल्पिक स्थान देकर कहीं अन्यत्र बसाने की योजना हरियाणा सरकार द्वारा 13 मार्च 1996 को हुडा की 66 वीं बैठक में पास की गई थी।

इसलिए इन दुकानदारों को भी उजाड़ने से पहले उन्हें जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed