फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousands of hands raised together for prayer

दुआ के लिए एकसाथ उठे हजारों हाथ

Tue, 03 May 2022 08:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised together for prayer
चंडीगढ़। ईद-उल-फितर की नमाज के बाद मंगलवार को दुआ के लिए हजारों हाथ एकसाथ उठे। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज हुई। लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्टर-20 की जामा मस्जिद, सेक्टर-26 की नूरानी मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे का गले मिलकर ईद मुबारक कहा। सेक्टर-20 के जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने नमाज से पहले रमजान और ईद का महत्व को बताया। उन्होंने ईद का संदेश देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा कायम रखते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाएं और मजहब से ऊपर उठकर मिलजुलकर ईद की खुशियां बांटे। सेक्टर-26 की नूरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि रोजे मुकम्मल होने पर लोगों में खुशी है। कोरोना प्रतिबंधों के पूरी तरह से हट जाने के बाद इस बार मस्जिदों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed