{"_id":"09c5b5819803447c901e4960f9d52a3d","slug":"thousand-of-tourists-visit-every-year-at-pinjore-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगजेब के जमाने की है यह जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगजेब के जमाने की है यह जगह
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Nov 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से 22 किलोमीटर की दूरी पर पिंजौर स्थित यादविन्द्रा गार्डन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन चुका है।
विज्ञापन
इस ऐतिहासिक गार्डन का निर्माण 17 वीं शताब्दी में करवाया गया था।
औरंगजेब के शासन काल में तैयार खूबसूरत गार्डन को पटियाला के महाराज यादविन्द्र सिंह के नाम से जोड़ा गया। आर्किटेक्ट नवाब फिदाई खान की ओर से तैयार इस गार्डन में मुगल शैली का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है।
विज्ञापन
इस बाग में सात टैरेस हैं। पहली टेरेस में राजस्थानी मुगल शैली में निर्मित एक शीशमहल है जो हवामहल से जुड़ता हुआ है। इससे आगे चलें तो दूसरी टेरेस पर रंग महल है और फिर अगली छत पर फूलों का बागीचा है।
विज्ञापन
गार्डन में जल महल का भी निर्माण किया गया है जिसके चारों ओर फव्वारे लगे हैं। गार्डन के आखिर में ओपन थियेटर है, हर खास मौकों पर रंगारंग कार्यक्रम करवाए जाते हैं।
इस गार्डन में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में बैसाखी का मेला जोकि अप्रैल माह में मनाया जाता है। जून-जुलाई में मैगों फैस्टिवल भी मनाया जाता है जो शिमला से आने-जाने वाले तमाम घरेलू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।
हर वर्ष मनाया जाने वाला हेरिटेज फेस्टिवल भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गार्डन का प्रवेश शुल्क 20 रुपए प्रति व्यक्ति हैं और लोग देश-विदेश से यहां आते हैं। शिमला जाने वाले पर्यटक यादविन्द्रा गार्डन की खूबसूरती को देखकर ही शिमला की ओर रुख करते है।
हर साल आते हैं साढ़े छह लाख पर्यटक
भीमा देवी मंदिर भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अतिरिक्त मंडलीय प्रबंधक सुनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष तकरीबन साढ़े छह लाख पर्यटक इस गार्डन में आते हैं।
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर गार्डन में रेस्तरां के व्यंजनों पर पर्यटकों को छूट भी दी जाती है।
एम्यूजमेंट पार्क की भी अगले साल हो जाएगी शुरुआत
गार्डन में अगले साल तक वाटर पार्क और एम्यूज़मेंट पार्क को भी शामिल किया जाएगा। इसका ठेका निजी कंपनी को दिया गया है।
कंपनी के मैनेजर के मुताबिक करीब चार एकड़ ज़मीन में प्रस्तावित वाटर पार्क की शुरुआत 2014 मार्च तक हो जाएगी।
साथ ही बनते एम्यूज़मेंट पार्क की शुरुआत इस साल के अंत तक होने की संभावना है। इससे पर्यटकों को बागों की सुंदरता के साथ साथ मनोरंजन और मौज मस्ती का भी मौका मिलेगा।