{"_id":"5a2692624f1c1b7a548c11b6","slug":"this-time-correct-your-voter-id-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार चूके तो नहीं बन पाएंगे वोट, 14 तक होगा वोटर सूचियों में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार चूके तो नहीं बन पाएंगे वोट, 14 तक होगा वोटर सूचियों में सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(पंजाब)
Updated Wed, 06 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
14 तक होगा वोटर सूचियों में सुधार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई हिदायतों के अनुसार एक जनवरी 2018 के आधार पर फोटोयुक्त वोटर सूची के सुधार का काम और नई वोट बनाने का काम विधानसभा हलका खरड़-52 में 14 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। वोटरों की सुविधा के लिये हर एक पोलिंग बूथ पर बीएलओ तैनात किए गए है।
यह जानकारी विधानसभा हलका खरड़-52 की चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी कम उप मंडल मजिस्ट्रेट खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ ने दी। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों की उम्र एक जनवरी 2018 को 18 साल पूरी होती है, वह अपनी वोट बनवाने के लिए फार्म भरकर अपने हलके के बीएलओ को दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वोटर सूची में नई वोट शामिल करना, वोट काटना, वोट में संशोधन करना तथा मकान का पता बदलने संबंधी चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार भरा हुआ फार्म बीएलओ के पास जमा करवाएं।
उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर तक वोट संबंधी जो भी दावे प्राप्त किये जायेंगे, उनका फैसला तीन जनवरी 2018 को दिया जाएगा और खरड़ की संशोधित वोटर सूची की अंतिम प्रकाशना 13 जनवरी 2018 को कर दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी वोट प्राथमिकता के आधार पर बनवाएं।