{"_id":"621f097013853b3180107977","slug":"this-panchang-was-given-the-signs-of-undeclared-war-in-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: इस पंचांग में डेढ़ साल पहले ही मिले थे यूरोप में अघोषित युद्ध के संकेत, पेज नंबर 50 सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन संकट: इस पंचांग में डेढ़ साल पहले ही मिले थे यूरोप में अघोषित युद्ध के संकेत, पेज नंबर 50 सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 02 Mar 2022 11:45 AM IST
ajay kumar
वेद प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
वेद प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:45 AM IST
सार
ज्योतिषी इंदु शेखर शर्मा ने बताया कि उनके बुजुर्ग भी राजा महाराजा के पास राज ज्योतिष का काम करते थे। ज्योतिष शास्त्र में गणना के आधार पर अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
श्री मार्तंड पंचांग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध सात दिन पहले शुरू हुआ है लेकिन इस युद्ध के संकेत मोहाली के कुराली निवासी पंडित इंदु शेखर शर्मा ने अपने पंचांग श्री मार्तंड में डेढ़ साल पहले ही दे दिया था। यह पंचांग करीब अगस्त 2020 मे प्रकाशित हुआ था। वह पिछले 95 साल से यह पंचांग निकाल रहे हैं। भारत के कई नामी खिलाड़ी भी उनकी ज्योतिष गणना के कायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित सन्यामी शर्मा युवराज सिंह के साथ
ज्योतिषी इंदु शेखर शर्मा ने अपने 94वें पंचांग में खगोलीय ग्रह नक्षत्र की गणना के अनुसार पूर्वानुमान लगाया था कि 26 फरवरी 2022 के बाद सात अप्रैल 2022 तक शनि व मंगल का मकर राशि में योग यूरोपीय देशों की नीति विश्वव्यापी अशांति और अघोषित युद्ध का वातावरण बना सकती है।
विज्ञापन
इसका जिक्र उन्होंने सन 2021- 2022 के पंचांग में पेज नंबर-50 पर किया है। उनकी ओर से निर्धारित की गई रूस और यूक्रेन युद्ध की तिथि सत्य साबित हुई है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र कोई भविष्यवाणी नहीं करता है। ज्योतिष शास्त्र में गणना के आधार पर अनुमान लगाया जाता है।
पंडित सन्यामी शर्मा मेनका गांधी के साथ
ज्योतिषी इंदु शेखर शर्मा ने बताया कि उनके बुजुर्ग भी राजा महाराजा के पास राज ज्योतिष का काम करते थे। उस समय उनके पास महाराजा पटियाला, महाराजा बिलासपुर से लेकर कई राजा महाराजा यहां ज्योतिष का लाभ उठाकर आगे अपनी रणनीति तैयार करते थे। सोलन के महाराजा ने पिता को राज ज्योतिषी की उपाधि दे थी।
कई राजनेता और खिलाड़ी मुरीद
पंडित इंदु शेखर शर्मा ने बताया कि हमारे पास मेनका गांधी ,वरुण गांधी, ओम प्रकाश चौटाला से लेकर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह सहित कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी आती हैं, क्योंकि उन्हें हमारे परिवार द्वारा चलाए जा रहे इस ज्योतिष शास्त्र की गणना पर भरोसा है।
कई राजा-महाराजा भी कराते थे गणना
उन्होंने बताया कि उनके बुजुर्ग भी यही काम करते थे। उस समय उनके पास महाराजा पटियाला, महाराजा बिलासपुर से लेकर कई राजा-महाराजा यहां ज्योतिष दिखाने आते थे। यही नहीं सोलन के महाराजा ने हमारे पिता स्वर्गीय श्री मुकुंद बल्लभ मिश्र को राज ज्योतिषी की उपाधि भी दी थी। उन्होंने बताया कि आज से 95 साल पहले पिताजी ने 50 पैसे से पंचांग शुरू किया था, जोकि आज 124 रुपये का बिकता है।