{"_id":"591892ab4f1c1b0a69852de7","slug":"this-decision-of-the-government-gave-relief-to-indians-living-abroad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार के इस फैसले से विदेश में रहने वाले भारतीयों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के इस फैसले से विदेश में रहने वाले भारतीयों को मिली बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल)
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने विदेश में भारतीय काउंसलेट के 40 सब-ऑफिस खोलने का फैसला किया है। इससे विदेश में रहने वाले भारतीयों को बड़ी राहत मिलेगी।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंदूमाजरा ने कहा कि विदेशों में हर देश में भारतीय काउंसलेट का एक-एक दफ्तर ही है, जबकि भारतीय कई शहरों में रहते हैं। जिन्हें मंजूरियां लेने में दो-तीन दिन लग जाते हैं। उनकी अपील के बाद विदेश मंत्रालय ने कई देशों में (जहां भारतीयों की संख्या ज्यादा है) 40 सब-ऑफिस खोलने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि विदेशों में राजनीतिक शरण लेकर रह रहे लोग कानूनों के तहत भारत अपने परिजनों से मिलने नहीं आ सकते थे। उन्होंने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था, विदेश मंत्री से भी बात की थी। जिन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोग अब दो साल के लिए भारत आ सकते हैं।

'केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए'
सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा
- फोटो : File Photo
दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर लगे ताजा आरोपों पर बोलते हुए चंदूमाजरा ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है, सरकार को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। टीएमसी नेता जगमीत बराड़ द्वारा सरकारी सहमति से अफीम की खेती के प्रस्ताव को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि यह गुरुओं-पीरों की धरती है, यहां ऐसा नहीं होना चाहिए।