फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third dead body found in Badi river of Patiala identified

Patiala: बड़ी नदी में मिले तीसरे शव की भी हुई पहचान, नशा छुड़ाओ केंद्र से भागा था, दो की तलाश

Wed, 11 Oct 2023 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Oct 2023 07:43 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला स्थित एक नशा छुड़ाओं केंद्र से पांच युवक भागे थे। इनका पीछा तीन गाड़ियां कर रही थीं। बचने की खातिर पांचों युवकों ने पटियाला की बड़ी नदी में छलांग लगा दी थी। अब तक तीन युवकों की लाशें मिल चुकी हैं। वहीं दो अन्य की तलाश है। 

विज्ञापन
Third dead body found in Badi river of Patiala identified
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की बड़ी नदी से मंगलवार शाम को बरामद शव की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम नितिन (22) है और वह पटियाला के रतन नगर का रहने वाला था। नितिन भी साहिल व गोपी के साथ अंबाला के गांव मथेड़ी सेखां स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र से ही भागा था।

विज्ञापन


बुधवार को शंकर डाइवर्स क्लब के गोताखोरों ने करीब दो घंटे बड़ी नदी के डेढ़ किलोमीटर एरिया में तलाशी अभियान चलाया। दलदल ज्यादा होने के कारण फिलहाल कोई बरामदगी नहीं हो सकी है। क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज के मुताबिक गुरुवार को फिर से कोशिश की जाएगी। आशंका है कि नशा छुड़ाओ केंद्र से गोपी, साहिल व नितिन के साथ भागे बाकी दो युवकों के शव भी नदी में हो सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार शाम को पांच युवक भाग रहे थे और तीन गाड़ियों में सवार लोग उनका पीछा कर रहे थे। भागते-भागते इन युवकों ने बचने के लिए घलौड़ी गेट के नजदीक बड़ी नदी में छलांग लगा दी थी। उक्त गाड़ियां अंबाला के नशा छुड़ाओ केंद्र की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोतवाली से जांच अधिकारी अजायब सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में नशा छुड़ाओ केंद्र के सुपरवाइजर विजय उर्फ विक्की, काका, सैमी व मोहित वर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सभी आरोपी केंद्र को बंद करके फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पहले दिन पटियाला के धीरू नगर के रहने वाले जिन दो युवकों साहिल व गोपी के शव मिले थे, उनके परिजनों ने केंद्र के मुलाजिमों पर बच्चों से मारपीट करने व ऊपर से पूरा खाना न देने का आरोप लगाया है।


एफआईआर में पटियाला के धीरू नगर के रहने वाले पंकज नाम के व्यक्ति को भी नामजद किया गया है। इसी ने गोपी व साहिल को अंबाला के उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया था। यह सब उसने किसी कमीशन के लालच में किया था या कोई और कारण है, इस संबंध में जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed