फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves took away lakhs of jewelery by breaking the lock of the sub-inspector's house

सब इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Sat, 04 Sep 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away lakhs of jewelery by breaking the lock of the sub-inspector's house
चंडीगढ़। सेक्टर-42/सी में पुलिस कांप्लेक्स स्थित एक सब इंस्पेक्टर के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े 25 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इसकी कीमत साढ़े 12 लाख रुपये आंकी गई है। वारदात के समय सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार सुबह सवा 9 से दोपहर ढाई बजे के बीच हुई। सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह सेक्टर-34 थाने में तैनात हैं। वह सेक्टर-42सी में पुलिस कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर 2738/ए की पहली मंजिल पर पत्नी, बेटा और एक बेेटी के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी व बेटा अपने गांव गए हैं, जबकि बेटी मोहाली स्थित शिक्षा संस्थान में पढ़ने गई थी। तेजिंदर रोजाना की तरह सेक्टर-34 थाने में ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें जानकारी मिली कि घर में चोरी हो गई है। उन्होंने घर पहुंचकर देखा कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अंदर कमरे का सामान बिखरा था। पुलिस बयान में उन्होंने बताया कि घर से चोरों ने 4 सोने की चूड़ियां, एक कड़ा, 5 अंगूठी, दो चेन (एक चेन लॉकेट समेत), एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी कुंडल, एक चांदी का कड़ा समेत अन्य गहने चोरी हुए हैं। चोर अन्य सामानों को वहीं छोड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन

सेक्टर-28 स्थित दो कोल डिपो में चोरी
उधर, पुलिस को दी शिकायत में ललित मोहन ने बताया कि उनका सेक्टर-28/सी में कोल डिपो का दफ्तर है। वीरवार देर रात चोरों ने उनके दफ्तर के केबिन का शीशा तोड़कर अंदर से 8700 रुपये, मोबाइल, माइक, स्पीकर, थर्मामीटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। दूसरी तरफ, सेक्टर-28 कोल डिपो के मालिक विवेक कुमार ने बताया कि किसी ने उनके दफ्तर से 15 हजार नकदी, 20 पीस पीतल की बालियां और 15 किलो धातु चोरी कर लिया है। शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दीवार फांदकर डिपो में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपर का तार चोरी व शोरूम का शीशा तोड़ चोरी की कोशिश
औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित कार के शोरूम का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। वहीं, शोरूम के पिछली तरफ चोर एक इलेक्ट्रानिक्स की फैक्टरी का ताला तोड़कर कॉपर के तार चोरी कर फरार हो गए। उसके ठीक बगल एक अन्य फैक्टरी में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। तीनों ही मामलों में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बॉक्स
दो हफ्ते में 20 से ज्यादा से चोरियां
बता दें कि पिछले दो हफ्ते से चोरों का गैंग सक्रिय है। यह गैंग बंद घरों, दुकानों व शोरूमों को अपना निशाना बना रहा है। महज दो हफ्ते में ही चोरों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में 20 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आपराधिक वारदात को रोकने के लिए पुलिस देर रात सड़कों पर नाका भी लगा रही है। बावजूद इसके चोरों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि गैंग का जल्द से जल्द से पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed