फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves did not find anything in the house then write beggars on the wall

Punjab News: घर में घुसे चोर... कुछ नहीं मिला तो दीवार पर लिखा- भिखारी लोग

Wed, 09 Aug 2023 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

चोरों ने महंगी विदेशी जैकेट, कपड़े और जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Thieves did not find anything in the house then write beggars on the wall
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के रोपड़ जिले के नंगल में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के रेलवे रोड स्थित एक आलीशान कोठी में चोरी होने की वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सेक्रेटरी लोकपाल (चंडीगढ़) के पद से सेवानिवृत कोठी के मालिक अविनाश चंद्र केशव ने बताया कि पांच माह से वह अपने बेटे के पास कनाडा रहते थे। मंगलवार रात को ही वह लौटे तो देखा कि कोठी के दरवाजों में लगी चौखाट को तोड़कर चोर कोठी के अंदर घुसे थे। घर की सारी अलमारियों में रखे सामान को खंगाला। सोफे तक उलट-पुलट कर देखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार के सोने के जेवरात और अधिकतर नकदी बैंक में होने के कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन चोर घर की अलमारियों में रखी महंगी विदेशी जैकट, कपड़े व परिवार के सदस्यों के जरूरी कागजात चोरी करके ले गए। जाते समय चोर दीवारों पर फुल सैड व भिखारी लोग लिखकर चलते बने। फिलहाल इस वारदात की शिकायत पुलिस के पास कर दी है और पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर से चोर नकदी और जेवरात चोरी

उधर, पठानकोट में चोरों ने घर से नकदी और जेवरात साफ कर दी। हालांकि आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी गांव चौहान ने बताया कि वह कुछ दिनों से घर को ताले लगाकर परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ में मस्तचक में अपने ससुराल गया था। जब वह शाम को घर वापस आया तो देखा कि कमरो के ताले टूटे पड़े थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो गोदरेज की अलमारी का लॉक टूटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन



सोने और चांदी के जेवरात, 25 हजार नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने दो लोगों को उसके घर के साथ लगती हवेली से जल्दबाजी से बाहर निकलते देखा था। थाना सदर पुलिस ने विकास सलारिया और विकास सलारिया उर्फ रिक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed