फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves broke the locks of four shops, burnt 54 thousand rupees

चार दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाए 54 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 12 Jan 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of four shops, burnt 54 thousand rupees
चंडीगढ़। बीते मंगलवार को धनास गांव में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर 54,500 रुपये चोरी कर लिए थे। वारदात का पता सुबह दुकान खुलने पर चला। सारंगपुर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार देर रात की है। धनास गांव से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ दुकानों के ताले तोड़े गए हैं। सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक राजेश ने बताया कि उनकी दुकान से 30 हजार रुपये, विनीत कुमार की दुकान से 2 हजार, अमित कुमार की दुकान से 2500 रुपये और राहुल की दुकान से 20 हजार चोरों ने उड़ा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। बता दें कि मंगलवार की ही देर रात तीन अन्य दुकानों के ताले टूटे थे। इनमें एक दुकान से 1400, दूसरे से 4 हजार और तीसरी दुकान से करियाने का सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed