फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thief arrested in chandigarh

एलांते की पार्किंग से वाहन चुराने वाला काबू

Tue, 05 Nov 2013 10:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
Thief arrested in chandigarh
एलांते, सेक्टर 22 और पीजीआई की पार्किंग से वाहन चोरी करने वाले चोर को क्राइम ब्रांच ने कालोनी नंबर 5 के पास नाका लगाकर दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए चोर की पहचान गंगानगर निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई। वह सेक्टर-48 की मोटर मार्केट में मैकेनिक है।

पुलिस ने गुरसेवक की निशानदेही पर सात मामले सुलझाते हुए एक मारुति कार और आठ मोटरसाइकिल बरामद किए। उसे जिला अदालत में पेश किया गया से उसे 3 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

डीएसपी क्राइम सतबीर सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी करने वाला चोर वारदात को अंजाम देने के लिए कालोनी नंबर पांच की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने नाका लगाया। नाके के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गुरसेवक को दबोच लिया। उसके खिलाफ सेक्टर-34 थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि उसने ये वाहन सेक्टर 32 की पार्किंग, एलांते मॉल, सेक्टर 27, सेक्टर 22 और पीजीआई से चोरी किए थे।

मास्टर की से खोलता था वाहन
गुरसेवक ने बताया कि वह मास्टर चाबी से वाहनों को खोलता था। इन वाहनों का इस्तेमाल करने के बाद वह उन्हें फ्री पार्किंग में खड़ा कर देता था। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर से कई ओर चोरी की वारदातें सुलझने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed