{"_id":"5f38d9ca8ebc3eabed24c301","slug":"thermal-screening-of-chief-secretary-and-dgp-before-independence-day-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से पहले मुख्य सचिव और डीजीपी की हुई स्क्रीनिंग, फिर मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से पहले मुख्य सचिव और डीजीपी की हुई स्क्रीनिंग, फिर मिली एंट्री
Sun, 16 Aug 2020 12:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Aug 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी को लेकर मोहाली प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा आजादी दिवस समारोह से ही लगाया जा सकता है। इस दौरान राज्य की मुख्य सचिव विन्नी महाजन व डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता को भी समारोह स्थल तक पहुंचने से पहले कोरोना जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उसके बाद ही उन्हें समारोह स्थल में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने इसके लिए दोनों अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे रज्य के उच्च अधिकारी कोरोना गाइड लाइन का पालन कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को भी उनके दिखाए राह पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा इस बार राज्यस्तरीय आजादी दिवस समारोह मोहाली के फेज-छह स्थित मेजर हरमिंदरपाल सरकारी कॉलेज में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में मुख्य मेहमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह रहे। बता दें कि कार्यक्रम में सुरक्षा के साथ कोविड जांच को भी अनिवार्य कर दिया गया था। इस दौररन जैसे ही समारोह में शिरकत करने राज्य की मुख्य सचिव विन्नी महाजन व डीजीपी दिनकर गुप्ता पहुंचे तो उन्हें रोककर कोविड जांच की गई । उन्होंने भी इसमें पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने कहा कोविड के चलते यह सारे इंतजाम किए गए थे। किसी भी अधिकारी की तरफ से इसका विरोध नहीं किया गया बल्कि कोविड सुरक्षा प्रोटोलॉक को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने दोनों उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया। डीसी ने कहा कि जब उच्च अधिकारी कानूनों की पालन कर उदाहरण बनते है तो एडवाइजरी की पालना करवाने में आसानी होती है।
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों का व्यवहार उन लोगों को अहसास करवाएगा कि कोरोना वायरस छोटा-बड़ा पद नहीं देखा। वायरस का सभी को खतरा है। साथ ही सभी को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।