स्कैनर, वेंटिलेटर खरीद को मंजूरी, नूंह मेडिकल कॉलेज में ठेके पर रखे जाएंगे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 72.32 करोड़ रुपये से अधिक के थर्मल स्कैनर्स और वेंटिलेटर आदि खरीदेगी। इसके अलावा लॉजिस्टिक, दवाइयां और उपकरण भी खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तत्काल खरीद की स्वीकृति दे दी है।
निर्णय अनुसार 11,91,390 एन-95 मास्क, 54,54,634 ट्रिपल लेयर मास्क, 14,81,639 स्टेराइल पीपीई किट, 38,59,867 दस्ताने, 11,63,043 हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट(400एमजी), 3,12,050 हैंड सेनिटाइजर (500 मिली लीटर), 85,000 रैपिड टेस्ट किट, 7000 रियल टाइम पीसीआर किट, 1.10 लाख डिस्पोजेबल बेड शीट, 77 लाख लेवो-सिट्राजिन, 22 लाख एजिथ्रोमाइसिन (500 ग्राम), 11 लाख जिंक टेबलेट, 55,000 कॉटन (500 ग्राम), 44,000 सूती पट्टियां, 4,400 डिस्पोजेबल डेड बॉडी बैग्स, 44,000 डिनैचर्ड स्पिरिट, 1,03,042 वीटीएम और 22,000 कीटाणुनाशक-हाइपो क्लोराइड सॉल्यूशन की खरीद की जाएगी।
2200 हैंड थर्मल स्कैनर और प्रत्येक जिले में 100-100 हैंड थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। कोरोना मरीजों की जांच के लिए नागरिक अस्पताल, पंचकूला के रेडियोलॉजी विभाग को एक्स-रे करने के लिए एक डिजिटल फ्लैट पैनल डिटेक्टर सिस्टम, कन्वेक्स के साथ अल्ट्रासाउंड मशीन व (कार्डिएक) और लिनीअर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इसके अलावा, 46 वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, हिसार, नारनौल, फतेहाबाद, चरखी दादरी व झज्जर के लिए तीन-तीन, पंचकूला, सिरसा, पानीपत के लिए दो-दो तथा भिवानी के लिए एक-एक शामिल है। पैडियाट्रिक के लिए 35 वेंटिलेटर भी खरीदे जाएंगे, जिनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी, नारनौल, फतेहाबाद, चरखी दादरी व झज्जर के लिए दो-दो तथा यमुनानगर, रोहतक व सिरसा के लिए एक-एक शामिल है।
नूंह मेडिकल कॉलेज में ठेके पर रखे जाएंगे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ
हरियाणा का नूंह इलाका इस समय कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा हॉटस्पॉट सेंटर बना हुआ है। प्रदेश में इस इलाके में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उपचाराधीन है। इस स्थिति में नूंह के शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नल्हार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी खलने लगी है।
मेडिकल कॉलेज के निदेशक ने ऐसे में सरकार से तुरंत स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की थी। जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। सरकार ने डायरेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जरूरत के हिसाब से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था कांट्रेक्ट आधार पर कर ली जाए। ठेके पर यह नियुक्तियां आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 1 तहत की जाएंगी। इस महामारी के दौर में ये नियुक्तियां 6 महीने के लिए होंगी।
अगर जरूरत पड़ती है तो यह कांट्रेक्ट एक साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है। मांग के मुताबिक एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, चेस्ट एंड टीबी के लिए 36 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 15 आईसीयू केयर प्रोवाइडर डॉक्टर, 4 रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टरों को 2 लाख प्रतिमाह वेतन पर रखा जा सकता है। 100 ड्यूटी मेडिकल ऑफिसरों को 93000, 450 नर्सिंग स्टाफ को 50,000, 20 एनएसथीसिया टेक्नीशियन को 30,000, 20 लैबोरेट्री टेक्निशियन को 30,000, पांच काउंसलर को 50,000 और 7 रेडियोग्राफर को 40000 प्रति माह वेतन पर रखने की अनुमति दी गई है।
बंद के दौरान 15 टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा शुल्क
हरियाणा में बंद के दौरान बीओटी आधार पर संचालित 15 टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। ये टोल उद्यमियों या विभागीय स्तर पर निर्माण-संचालन व हस्तांतरण (बीओटी) आधार पर संचालित हैं।
इस दौरान सभी माल ढुलाई के वाहनों की आवाजाही की निशुल्क अनुमति रहेगी। 15 वाणिज्यिक टोल प्लाजा में से पांच बीओटी आधार पर, छह उद्यमियों के माध्यम से व चार पीडब्ल्यूडी विभाग अपने स्तर पर चला रहा है। जिन 15 टोल प्लाजा और सड़कों पर टोल टैक्स वसूली को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। उनमें गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ क्रेशर जोन, बल्लभगढ़-सोहना रोड, बीएस1 प्लाजा, बल्लभगढ़-सोहना रोड, बीएस2 प्लाजा और नूंह जिला में फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड शामिल हैं।
टोल प्लाजा-18 राजस्थान सीमा के पास नारनौल-निजामपुर रोड, टोल प्लाजा-24 पंजाब बॉर्डर के पास कैथल-पटियाला रोड, टोल प्लाजा-25, पंजाब सीमा के पास तोकर गांव पिहोवा-पटियाला रोड, टोल प्लाजा-27 दिल्ली बॉर्डर के पास रोहतक-खरखौदा-रोड़, टोल प्लाजा-39 होडल-नूंह-पटौदी-पटौदा रोड तथा पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड़ पर टोल प्लाजा-42 राजस्थान सीमा व पंजाब सीमा के पास टोल प्लाजा-23, कैथल-खनौरी मार्ग टोल प्लाजा-40, राय नाहरा बहादुरगढ़ रोड टोल प्लाजा-51, जटौली के बाद होडल-नूंह-पटौदी-पटौदा मार्ग पर टोल प्लाजा-52, पुन्हाना से लहानपुर श्री सिंगलहेड़ी, थेकरी, जमालगढ़, रानोता मानोता से नूंह जिले में राजस्थान सीमा तक डोंडल रोड टोल पर भी कोई वसूली नहीं होगी।