फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will not be a parade of home guard soldiers till the next order in Haryana

कोरोना वायरस: हरियाणा में अब अगले आदेश तक नहीं होगी होमगार्ड जवानों की परेड, मदद को बढ़े हाथ

Thu, 26 Mar 2020 09:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा में होमगार्ड जवानों की परेड आगामी आदेशों तक निलंबित रहेगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर हरियाणा नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षी मुख्यालय के आदेशों के बाद सभी जिला कमांडेंट ने यह निर्देश जारी कर दिए हैं। बताते चलें कि हरियाणा में होमगार्ड जवानों की संख्या 14,000 से अधिक है। इन जवानों को ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक तीन-तीन माह के लिए विभिन्न मोर्चों पर ड्यूटी के लिए तैनात किया जाता है।

विज्ञापन


सभी जिलों में जिला कमांडेंट के अंतर्गत इन होमगार्ड जवानों को रिपोर्ट करना होता है। जिलों में ही इन जवानों की हर हफ्ते और हर महीने परेड होती है। जिसमें इन जवानों को ड्यूटी से संबंधित कई जानकारियां दी जाती हैं। परेड में जवान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस वक्त चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, इसलिए मुख्यालय ने तुरंत प्रभाव से परेड को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ताकि परेड के दौरान होमगार्ड जीवन एक जगह इकट्ठे न हों और न ही उनमें किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा रहे। होमगार्ड विभाग में कमांडेंट पीएस बाजवा ने बताया कि मुख्यालय के आदेशों के बाद इस संदर्भ में विभाग के सभी कर्मचारियों और जवानों को इस बाबत दिशा निर्देश दे दिए गए हैं कि अगले आदेशों तक होमगार्ड जवानों की मासिक और साप्ताहिक परेड को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक दिन का वेतन कोरोना पीड़ितों के लिए देंगे प्राथमिक टीचर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक भी इस संकट की घड़ी में कोरोना वायरस ग्रस्त मरीजों की मदद करेंगे। टीचर अपने एक दिन का वेतन कोरोना संघर्ष फंड में जमा करवाएंगे। हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष तरुण सुहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित कोरोना-19 से लड़ने के लिए आपात कोष में प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों का संगठन राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदाधिकारी अपना एक दिन का वेतन दानस्वरूप देंगे। जबकि प्रदेश के अन्य प्राथमिक शिक्षकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के खजाने में कोई कमी न आए। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने अपने वाटसअप ग्रुप पर सभी जिलों के प्रधान व राके सदस्यों के विचार लिए और इस संदर्भ में एक आम राय बनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस चर्चा में ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन के संगठन सचिव विनोद ठाकरान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, महासचिव सुरेश लितानी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, महिला विंग की अध्यक्ष मोनिका शर्मा, महिला विंग की उपाध्यक्ष सुमन दांगी, विजय शर्मा, पंकज वालिया, जिला प्रधान झज्जर सुधीर दलाल, जिला प्रधान गुरुग्राम दुष्यंत ठाकरान, जिला प्रधान रोहतक रामराज कादियान, जिला प्रधान दादरी राजबीर रांगी, जिला प्रधान भिवानी सुरेंद्र सूरा, जिला प्रधान मेवात राजेश शर्मा, जिला प्रधान फरीदाबाद संजीत डबास, जिला प्रधान रेवाड़ी सुनील कुमार, जिला प्रधान महेंद्रगढ़ अशोक कुमार यादव, जिला प्रधान हिसार वेद पाल, जिला प्रधान पंचकुला गोपीचंद शर्मा आदि ने इस राहत फंड में अपने जिलों के प्राथमिक शिक्षकों से भरपूर आर्थिक मदद दिलवाने की बात कही है।

एक दिन का वेतन देंगे रोडवेज कर्मचारी
कोरोना से जंग में सरकार की वित्तीय मदद के लिए रोडवेज कर्मचारी भी आगे आए हैं। उन्होंने अपना एक दिन का वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में देने का निर्णय लिया है। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने प्रदेश सरकार व महानिदेशक राज्य परिवहन को पत्र लिखकर मार्च माह के वेतन से एक दिन की राशि काटने का अनुरोध किया है।

कमेटी के वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया, वीरेंद्र सिंह धनखड़, पहल सिंह तंवर, दलबीर किरमारा, आजाद सिंह गिल, अनूप सहरावत व दिनेश हुड्डा ने बताया कोरोना से निपटने के लिए भरपूर सहयोग दिया जाएगा। आगे भी जरूरत पड़ने पर वेतन से कटौती कराएंगे। कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए सभी रोडवेज कर्मचारी व विभाग एकजुट होकर भविष्य में भी सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।  

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन भी सरकार के साथ
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा व महासचिव बलवान सिंह दोदवा ने कहा है कि कोराना महामारी से निपटने के लिए वे सरकार के साथ हैं। उनकी यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अपना एक दिन का वेतन राहत कोष में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed