फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be recruitment on 2100 posts every year in Punjab Police

Punjab News: पंजाब पुलिस में हर साल 2100 पदों पर होगी भर्ती, सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा एलान

Tue, 16 Jan 2024 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jan 2024 09:47 PM IST
सार

पंजाब सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि हर साल पंजाब पुलिस में अब 2100 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1800 पदों पर सिपाही और 300 पदों पर उप निरीक्षक की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का फोकस पुलिस बल को मजबूत बनाने पर है।

विज्ञापन
There will be recruitment on 2100 posts every year in Punjab Police
संबोधित करते पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अब हर साल पंजाब पुलिस में 2100 लड़के-लड़कियों की भर्ती की जाएगी। इसके तहत 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। राज्य सरकार पुलिस बल को और अधिक मजबूत करने के लिए अगले चार साल के दौरान हर साल दिसंबर में यह भर्ती करेगी।

विज्ञापन


म्युनिसिपल भवन में एशियाई और राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नकद इनाम वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा चुनाव से दो महीने पहले भर्ती निकाली जाती थी लेकिन हमारी सरकार द्वारा नौजवानों को नौकरियां देने के साथ नशे से दूर रखने के लिए खेलों की तरफ प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2100 पदों पर हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं इसलिए सभी इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षाएं पास करने के लिए अकादमिक के साथ-साथ अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क हादसों में मृत्यु दर घटाने के लिए सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की है। अपनी तरह की इस पहली विशेष फोर्स को खराब ड्राइविंग रोकने, सड़कों पर वाहनों की गतिविधि को सुचारु बनाने और सड़क हादसों पर रोक लगाने का कार्य सौंपा गया है। इससे थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर से काम का बोझ भी घटेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में इस विशेष फोर्स में 1300 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

सीएम ने विपक्ष से पूछा- राज्य को बर्बाद किसने किया?

विरोधियों की बयानबाजी की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कोई पंजाब को बचाना चाहता है लेकिन यह बताओ कि राज्य को किसने बर्बाद किया? मान ने कहा कि उन्होंने केवल 20 महीने पहले ही कार्यभार संभाला है लेकिन यह लोग और परिवार लंबे समय से पंजाब में शासन कर रहे हैं। इन लोगों ने आम आदमी और राज्य को बेरहमी से लूटा है। अब वह ऐसे बयान से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed