{"_id":"63b0a92fd3604a023217545d","slug":"there-will-be-recruitment-on-203-teaching-non-teaching-posts-in-pu-chandigarh-news-pkl4730117118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में टीचिंग-नॉन टीचिंग के 203 पदों पर होंगी भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में टीचिंग-नॉन टीचिंग के 203 पदों पर होंगी भर्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को टीचिंग के साथ नॉन टीचिंग पदों पर भी संस्थान नए मौके देने जा रहा है। नए साल में पीयू में नॉन टीचिंग में करीब 150 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें टेक्निकल पदों के साथ नॉन टेक्निकल पद शामिल होंगे। वहीं पीयू की ओर से 53 शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
पीयू रजिस्ट्रार डॉ. यजवेंदर ने बताया कि नए साल में यूनिवर्सिटी में टीचिंग के साथ नॉन-टीचिंग के खाली पदों को भरने पर फोकस रहेगा। नॉन टीचिंग के लगभग 150 पदों टेक्निकल, एआर, डीआर, स्टेनो और क्लर्क के पदों पर भर्ती की योजना है। यूनिवर्सिटी में म्यूजियम और टेक्निकल पदों पर कर्मचारी नहीं हैं, इसलिए ये पद जल्दी भरने की कोशिश की जाएगी। वहीं स्टेनो की संख्या भी काफी कम रह गई है। ये सभी पद नियमित होंगे।
कांट्रैक्ट पर रखे जाएंगे 115 सिक्योरिटी गार्ड
पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड की संख्या काफी कम है। इससे साउथ कैंपस के छात्रों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्याएं आती हैं। पीयू में नए साल में यह समस्या दूर होने जा रही है। 115 सिक्योरिटी गार्ड की अनुबंध पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए टेंडर हो चुका है। इसके लिए 39 आवेदन आए हैं। जनवरी के अंत तक पीयू में नए सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती कर ली जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से 53 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसमें 39 असिस्टेंट प्रोफेसर और 14 एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए 20 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर पीयू के पास अभी तक 250 से अधिक आवेदन आए हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन https://onlinejobs.puchd.ac.in पर आवेदन करना होगा।
शिक्षकों के लिए शैक्षणिक योग्यता
पीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार का परास्नातक, नेट/एसएलईटी उत्तीर्ण होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए शैक्षणिक योग्यता अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड, विषय में पीएचडी डिग्री, परास्नातक, आठ वर्ष का शैक्षणिक और रिसर्च अनुभव, सात पब्लिकेशन, 75 रिसर्च स्कोर होना अनिवार्य है।