फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be free breast cancer screening in Punjab

Punjab News: पंजाब में अब ब्रेस्ट कैंसर की होगी मुफ्त जांच, दावा- ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

Wed, 04 Jan 2023 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 12:30 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि इस तरह की तकनीक को एक मोबाइल वैन के जरिये गांव-गांव तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। सिविल अस्पताल समाना में दो डाइलिसिस मशीन भी स्थापित की गई हैं, जो जल्द काम करना शुरू कर देंगी।

विज्ञापन
There will be free breast cancer screening in Punjab
नई टेस्टिंग सुविधा का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मंगलवार को समाना के सरकारी अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए स्थापित थर्मल स्क्रीनिंग डिवाइस का उद्घाटन किया। इससे पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां यह सुविधा अब मुफ्त उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने बताया कि इस डिवाइस के जरिये बिना किसी स्पर्श, दर्द व रेडिएशन के ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक जांच हो सकेगी। साथ ही उन्होंने एलान किया कि जल्द ही राज्य में होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के आम आदमी क्लीनिक भी खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


पंजाब में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी है। यह हर साल पांच प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 4446 महिलाएं इससे पीड़ित हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों की पहचान तीसरी या चौथी स्टेज पर होती है। इसका बड़ा कारण लोगों में इस बीमारी के लक्षणों की पहचान के संबंध में जागरूकता की कमी और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग का जल्द न होना है। अगर ब्रेस्ट कैंसर की पहचान समय पर हो जाती है तो इसका इलाज आसान हो जाता है। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार, निरमय और रौशे इंडिया के सहयोग एक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पंजाब में 30 साल से अधिक की उम्र की महिलाओं की मुफ्त में जांच की जाएगी। मंगलवार को समाना के सिविल अस्पताल में इस टेस्ट की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टेस्ट ब्रेस्ट कैंसर के अन्य जांच मैमोग्राफी के समान है। जिसकी लागत करीब 2000 रुपये है लेकिन सरकार यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में प्रदान कर रही है। दावा है कि ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक जांच मुफ्त करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। 

मोबाइल वैन के जरिये गांव-गांव जाकर डिवाइस से की जाएगी जांच: जौड़ामाजरा  
स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि इस तरह की तकनीक को एक मोबाइल वैन के जरिये गांव-गांव तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। सिविल अस्पताल समाना में दो डाइलिसिस मशीन भी स्थापित की गई हैं, जो जल्द काम करना शुरू कर देंगी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी जल्द मिलेगी। वहीं स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। 


पंजाब के सभी जिलों में लगाए जाएंगे डिवाइस: डिप्टी डायरेक्टर 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहायक डायरेक्टर कम नोडल अधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के सभी जिलों को कवर किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत पैरा मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग देकर व सर्वे करा के ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों वाली संदिग्ध महिलाओं की सूची तैयार की गई है। विभिन्न ब्लाकों में जाकर टीम इस डिवाइस की मदद से महिलाओं की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed