फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be better traffic system in tricity only when the officials make a better plan

Chandigarh News: ट्राइसिटी में तभी होगी बेहतर यातायात व्यवस्था, जब अधिकारी बनाएंगे बेहतर योजना

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
There will be better traffic system in tricity only when the officials make a better plan
चंडीगढ़। मैसर्स राइट्स लिमिटेड की ओर से शहर में परिवहन व्यवस्था को किए गए सर्वे रिपोर्ट को लेकर शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के नेतृत्व में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान लघु, मध्यम और दीर्घकालिक परिवहन सुधार प्रस्तावों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद तय हुआ कि ट्राइसिटी में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना होगा। इसके लिए चंडीगढ़ को पंचकूला और मोहाली के डिपो के अधिकारियों के साथ चर्चा करके योजना बनानी होगी। एकीकृत मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का गठन करके ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

बैठक में पार्किंग, जंक्शनों में सुधार, पैदल यात्रियों के लिए सुधार, सड़क व्यवस्था, सिटी बस प्रणाली, इंटर मोडल इंटरचेंज पर चर्चा की गई। एजेंसी ने सर्वेक्षण के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें ट्राइसिटी के मार्गों पर वाहनों की भीड़ को कम करने और गतिशीलता में सुधार करने के लिए प्रमुख मार्गों की पहचान की। एजेंसी ने कहा कि तीनों शहरों के अधिकारियों को मिलकर एकीकृत मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बनानी होगी। बैठक में तय हुआ कि तीनों जगह के अधिकारी बैठक करके अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इस पर आगे प्रशासक की अध्यक्षता में हुडा और गमाडा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में मैसर्स राइट्स लिमिटेड के अधिकारी, परिवहन सचिव, वित्त सचिव, एसएसपी यातायात, निदेशक परिवहन, चीफ इंजीनियर, चीफ आर्केटेक्ट सहित मोहाली और पंचकूला के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed