{"_id":"587d11344f1c1bdc30efe185","slug":"there-were-late-night-parties-in-hotels-flying-team-flew-like-face-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में देर रात चल रही थीं पार्टियां, फ्लाइंग टीम देख उड़े चेहरे के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में देर रात चल रही थीं पार्टियां, फ्लाइंग टीम देख उड़े चेहरे के रंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रविवार देर रात दो राजनीतिक दलों की पार्टियों में उस समय भगदड़ मच गई। जब वहां पर निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग टीम पहुंच गई। इस दौरान वहां पर दोनों पार्टियों के नेता मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके समर्थक वहां पर मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही टीम वहां पहुंची समर्थकों के चेहरों की रंगत गायब हो गई। इसके बाद नेताओं के समर्थक वहां से जाने लगे। निर्वाचन कार्यालय की टीम ने इस कार्रवाई को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय की तरफ से इस संबंध में शिअद और कांग्रेस पार्टी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल की तरफ से फेज-3ए के नामी होटल में पार्टी रखी गई थी।
विज्ञापन
गुप्त सूचना मिलने पर निर्वाचन कार्यालय की टीम वहां पहुंची। टीम के मेंबरों के मुताबिक, जैसे ही वे होटल में पहुंचे, वहां पर भगदड़ मच गई। पार्टी उम्मीदवार वहां पर नहीं थे, लेकिन शहर की कई नामी हस्तियां वहां पर मौजूद थी।
टीम ने इस घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कर ली है। इसके बाद टीम सेक्टर-71 स्थित होटल में पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि वहां पर कांग्रेस वालों की पार्टी चल रही है।
निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, वहां पर काफी लोग मौजूद थे। इसके बाद टीम ने वहां की वीडियोग्राफी कर ली। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
उम्मीदवार के नाम पर नहीं थी बुकिंग
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, होटलों के रिकॉर्ड के मुताबिक उक्त दोनों पार्टियों के किसी उम्मीदवार के नाम पर बुकिंग नहीं थी। बल्कि उनके समर्थकों के नाम पर थी। पता चला है कि एक पार्टी में कुछ समय के लिए नेता भी आए थे, लेेकिन पार्टियों को अपनी स्थिति साफ करने को कहा गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।
पार्टी के खर्चे में जुड़ेंगे सारे पैसे
मोहाली की एसडीएम कम रिटर्निंग अफसर अनुप्रीता जौहल ने कहा कि दोनों पार्टियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, पार्टियों का स्पष्ट जवाब नहीं हुआ तो उक्त सारी राशि पार्टी के खर्च में जोड़ी जाएगी।