फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was such a relationship between Sonali and Sapna Choudhary

Sonali Phogat: सोनाली और सपना चौधरी में कुछ ऐसा था रिश्ता... मगर इस मामले में आगे निकल गई थीं टिक टॉक स्टार

Tue, 23 Aug 2022 01:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Aug 2022 01:29 PM IST
सार

भाजपा नेता, बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। इसके साथ ही अब उनसे जुड़ी यादों की बात की जा रही है। हम आपको उनके और सपना चौधरी के रिश्तों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
There was such a relationship between Sonali and Sapna Choudhary
सोनाली फोगाट और सपना चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आखिरी सूची जारी की तो सभी चौंक गए थे। भाजपा ने आदमपुर विधानसभा सीट से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का नाम घोषित किया तो अचानक ये सीट हॉट सीट बन गई। दरअसल चर्चा इस बात से भी ज्यादा थी कि पहले भाजपा की टिकट पर जिसकी दावेदारी बताई जा रही थी, वो हरियाणा की प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी थीं। सपना चौधरी को शिकस्त देने वाली सोनाली फोगाट रातों रात चर्चा में आ गई। 

विज्ञापन


वैसे सोनाली फोगाट हिसार के ही नलवा हलके से अपनी दावेदारी जता रही थीं। उन्होंने नलवा हलके में पिछले दो-तीन साल से सक्रियता भी बढ़ाई हुई थी। मगर पार्टी ने  उन्हें आदमपुर से टिकट दी। खुद सोनाली फोगाट का कहना था कि उन्होंने नलवा से टिकट मांगी थी, लेकिन पार्टी ने आदमपुर से मैदान में उतारा। इस सीट पर उनका मुकाबला कुलदीप बिश्नोई से हुआ। सोनाली चुनाव हार गई थीं। सोनाली के पति संजय फोगाट भाजपा नेता थे। भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


सोनाली फोगाट पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से प्रेरित होकर राजनीति में आई थीं। सोनाली सुमित्रा महाजन के सामाजिक कार्यों से प्रभावित थीं। उन्होंने सुमित्रा महाजन के साथ सामाजिक कार्यों में भाग लिया। उन्होंने झारखंड और मध्यप्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए काम किया। 2013 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें अपने गृह प्रदेश हरियाणा में भेजा। उन्होंने सोनाली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया। इसके बाद उन्हें भाजपा का महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed