फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a stir among AAP, an emergency meeting was called, preparations were made to take the councilors out of the city.

Chandigarh News: आप में हड़कंप, बुलाई आपात बैठक, पार्षदों को शहर से बाहर ले जाने की तैयारी

Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
There was a stir among AAP, an emergency meeting was called, preparations were made to take the councilors out of the city.
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-31 के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू के भाजपा में जाने के बाद से आम आदमी पार्टी में हड़कंप है। ज्वाइंनिंग की खबर के बाद ही पार्टी ने सभी पार्षदों के साथ सेक्टर-39 स्थित आप दफ्तर में आपात बैठक बुलाई और पार्षदों को एकजुट रहने की नसीहत दी। सूत्रों के अनुसार आप पार्षदों को पार्टी बाहर ले जाने की भी तैयारी कर रही है। पार्षदों को इसके संकेत दिए जा चुके हैं। वीरवार को सभी को भेजा जा सकता है। जनवरी 2023 में पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद से पार्टी में किसी भी पद पर कोई भी नेता नहीं है। 26 अक्तूबर 2023 को पार्टी में जान फूंकने के लिए संदीप पाठक चंडीगढ़ पहुंचे थे और उन्होंने सेक्टर-35 के पंजाब नगर निगम भवन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। कहा था कि एक हफ्ते में कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी लेकिन करीब ढाई महीने बाद भी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई है। इससे पार्टी के कई पार्षद और कार्यकर्ता नाराज हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी न होने से पार्टी को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है। चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी व पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस अहलूवालिया के आने के बाद से कार्यकर्ता सक्रिय हुए हैं लेकिन अभी भी पार्टी को अपने अध्यक्ष की तलाश है जो सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांध पाए। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति अभी बढ़ेगी। भाजपा का दावा है कि कुछ और पार्षद भी उनके संपर्क में हैं। ऐसे में आप अब खतरा मोल नहीं लेना चाहती। इसलिए अब आप ने सभी पार्षदों को बाहर ले जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


केजरीवाल के दौरे की योजना बनाते रह गए अहलूवालिया, बिल्लू ने मार ली पलटी
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक 21 जनवरी को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहेंगे। वह चंडीगढ़ में एक जनसभा करेंगे और प्रदेश पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए डॉ. एसएस अहलूवालिया ने मंगलवार को सेक्टर-39 के आप ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। योजना तैयार की गई लेकिन अगले ही दिन पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने पलटी मार ली। अब पार्टी में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि केजरीवाल को क्या जवाब दिया जाएगा, क्योंकि अब तक दो पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस भी सतर्क, आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे प्रभारी राजीव शुक्ला
बिल्लू के भाजपा में जाने की खबर के बाद से कांग्रेस में भी हलचल है। चंडीगढ़ कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजीव शुक्ला वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पार्षदों को एकजुट रहने का संदेश दिया जाएगा और मेयर चुनाव के अलावा चंडीगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भवन में बनाए वार रूम का भी वह उद्घाटन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि प्रभारी बनने के बाद राजीव शुक्ला पहली बार पार्टी नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed