फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is often a jam near the PGI roundabout, vehicle riders face problems

Chandigarh News: पीजीआई गोल चक्कर के पास अक्सर लगता है जाम, वाहन सवार होते हैं परेशान

Thu, 14 Aug 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
There is often a jam near the PGI roundabout, vehicle riders face problems
चंडीगढ़। पीजीआई गोल चक्कर के पास अक्सर सुबह भारी जाम लगा रहता है। जिससे यहां से आने-जाने वाले वाहनसवारों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। अक्सर यहां पर 10 से 15 मिनट तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जिसके चलते लोग अपने गंतव्य स्थानों पर देरी से पहुंचते हैं।
विज्ञापन

खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास व मुल्लांपुर की तरफ से आने-जाने वाले अधिकतर वाहन यहां गोल चक्कर पीजीआई के पास जाम में फंस जाते हैं। यह जाम अक्सर 10 से 15 मिनट तक लगा रहता है और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें यहां लग जाती हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के जवान यहां ड्यूटी कर रहे होते हैं, लेकिन जाम पर नियंत्रण में वे सक्षम नहीं हो पाते।
विज्ञापन


मैं हर रोज सुबह करीब साढे नौ बजे यहां से गुजरता हॅू। अक्सर यहां पर जाम लगा मिलता है।--सचिन कुमार, निवासी, खुड्डा लाहौरा।
यहां लगने वाले जाम के चलते मुझे अपने घर से 20 मिनट पहले निकलना पड़ता है। मेरी ड्यूटी सेक्टर 17 में है। अक्सर लेट हो जाता हूं।--विवेक बंसल, निवासी सारंगपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हर तरफ जाम की समस्या देखने को मिल रही है। ट्रैफिक पुलिस पता नहीं क्या कर रही है। --रेखा रानी, निवासी धनास।
यातायात पुलिस को हर ऐसी जगह पर अपने जवानों को तैनात करना चाहिए जहां पर ज्यादा जाम लगता है। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।--राम लाल पनवाड़ी, निवासी खुड्डा जस्सू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed