{"_id":"644052f332edafa0d50908df","slug":"there-is-no-time-to-change-plans-in-t20-it-is-exempted-in-test-cricket-virat-chandigarh-news-c-16-1-118806-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 में योजना बदलने के लिए समय नहीं होता, टेस्ट क्रिकेट में इसकी छूट : विराट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 में योजना बदलने के लिए समय नहीं होता, टेस्ट क्रिकेट में इसकी छूट : विराट
विज्ञापन
चंडीगढ़। टी-20 क्रिकेट रोमांच से भरा खेल है। इसमें खेलते हुए आपके पास समय नहीं होता, आप अपनी योजना नहीं बदल सकते। टेस्ट क्रिकेट में आपके पास खेलने और सोचने के लिए लंबा समय मिलता है। इसमें खेल की परिस्थिति के मुताबिक अपना गेम प्लान और खेलने की शैली को बदल सकते तो। यह कहना है रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाड़ी विराट कोहली का। वे 20 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। कोहली मैच से एक दिन पहले बुधवार को शहर के होटल ललित में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वे यहां अपनी टीम के साथ ठहरे हैं। विराट कोहली ने बताया कि हमें अपनी गलतियों को कभी छुपाना नहीं चाहिए। मैंने शुरुआत में कई गलतियां कीं, लेकिन मैैंने उससे सबक लेते हुए उसमें सुधार किया, जिसकी वजह से आज मैं मुकाम तक पहुंचा हूं।
लक्ष्य हमेशा जीत की तरफ रहता है
विराट कोहली ने कहा कि जब में मैदान पर खेल रहा होता हूं तो मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी टीम को जीत दिलाने में रहता है। रन बनाते हुए मैं उसे डबल करने की कोशिश करता हूं। वहीं क्षेत्ररक्षण करते हुए साथ सौ प्रतिशत देने में लगा रहता हूं।
एमएस, डिविलयर्स, पाफ के साथ खेलना बेहतर
विराट ने कहा कि जब भारतीय टीम में एमएस धोनी खेलते थे, तब उनके साथ खेलना मुझे सबसे अधिक बेहतर लगता था। अब आईपीएल में एबी डिविलियर्स के साथ और फाफ डू प्लेसिस के साथ खेलना रोमांचक लगता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हो या अन्य और खेल एक खिलाड़ी को अपने ऊपर पूरा भरोसा होना चाहिए। हार्ड वर्क के साथ जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही अपने खेल में निखार आएगा।