फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is no relief from the heat even after the rain, now we will have to bear the heat again

Chandigarh News: बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं, अब फिर झेलनी पड़ेगी गर्मी

Fri, 07 Jun 2024 04:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the heat even after the rain, now we will have to bear the heat again
चंडीगढ़। शहर में बुधवार रात चली आंधी-तूफान और बारिश के बाद भी लोगों को कुछ खास गर्मी से राहत नहीं मिली। वीरवार को पारा 40 डिग्री के करीब रहा। अब फिर तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में पारा के 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शहर में वीरवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार सुबह 8:30 बजे से वीरवार सुबह 8:30 बजे के बीच 3.2 एमएम बारिश हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में अब फिर लोगों को गर्मी सताएगी क्योंकि अब बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा और कुछ ही दिनों में पारा फिर से 44 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। वीरवार को भी पूरे दिन तेज धूप रही। अब शुक्रवार को भी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed