फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is a change in the weather once again

चंडीगढ़: बढ़ रही गर्मी से परेशान हैं तो रुकिए, 6 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

Mon, 05 Feb 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
There is a change in the weather once again
चंडीगढ़ में मौसम - फोटो : File Photo
मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। पांच फरवरी को जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान की सीमा पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे छह फरवरी को बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही दिन व रात के तापमान में भी कमी आ सकती है। पिछले चार दिन से अच्छी धूप निकल रही है। इससे तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


रात का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हालांकि शुक्रवार को रात और दिन के तापमान दो डिग्री अधिक थे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को दोनों ही तापमान में कमी आई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पांच फरवरी से मौसम में बदलाव आने लगेगा।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने से पूरे उत्तर भारत में बदलाव आएगा। दिन के तापमान में कमी आएगी जबकि रात का तापमान फिलहाल इतना रही रहेगा। 23 जनवरी को बारिश के बाद से चंडीगढ़ का मौसम बदला था। उसके बाद से दिन का तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान कम होने के साथ धुंध भी बढ़ी थी। हालांकि उसके बाद आसमान साफ हुआ और तापमान में दोबारा से बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed