{"_id":"66ee332fd34919589a074b8c","slug":"there-are-every-aspect-in-life-which-you-can-enjoy-kapil-dev-chandigarh-news-c-16-pkl1043-522041-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी में हर तरह का पहलू आता है, जिसे आप इंजॉय कर सकते हो : कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी में हर तरह का पहलू आता है, जिसे आप इंजॉय कर सकते हो : कपिल देव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जिंदगी में हर तरह का पहलू आता है जिसे आप इंजॉय कर सकते हो। पहले क्रिकेट को एंजॉय करता था और अब निजी जिंदगी को अच्छे से एंजॉय कर रहा हूं। यह बात 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में कही। वह अपने दोस्त की एक पंजाबी फिल्म के प्रोमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे।
जब उनसे क्रिकेट और उनके जीवन पर बनी फिल्म 83 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मूवी के जरिए युवा पीढ़ी को पता चला कि हम वर्ल्ड कप खेल और जीते। फिल्म बनाना कोई संघर्ष नहीं, यह एक जुनून है। मुझे अच्छा लगा कि 83 पर मूवी बनी, जिसे मूवी की तरह देख गया। पहले विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान ने कहा कि सारी उम्र आप उस चीज पर नहीं रुक सकते। हां अच्छा लगता है जब लोग अभिनंदन करते हैं। वहीं, कपिल ने कहा कि जो समय निकल गया वो बहुत अच्छा है, अब बात है कि आप आगे क्या अच्छा कर सकते हैं, जिस उम्र में है हमें इसमें इंजॉय करना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि मैं सारी जिंदगी क्रिकेट को साथ लेकर चलूं। उन्होंने कहा कि वह अतीत को लेकर बैठे नहीं रह सकते हैं, चंडीगढ़ वापस आना अच्छा लगता है। युवराज की बायोपिक के बारे पूछे सवाल पर कहा कि जैसे वह निकल कर आया और इंडिया के लिए खेला, बहुत बड़ी बात है। उसकी जिंदगी ठीक रहे यही दुआ करेंगे। जिन परिस्थितियों में युवराज निकला, इसके लिए बड़ा जिगर चाहिए।
बॉक्स
धोनी-युवराज के रिश्ते पर बोले- सबकी अपनी सोच है
धोनी-युवराज के रिश्ते पर उन्होंने कहा कि मीडिया थोड़ा ज्यादा उछालता है। सबकी अपनी सोच है, सभी का एक ही लक्ष्य है इंडिया जीते। आप का इगो देश के आगे नहीं आना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि धोनी और युवराज एक-दूसरे की इज्जत नहीं करते। मीडिया ने अपना काम करना है।