फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theory class of all batches will be online in GMCH-32

सुविधा : जीएमसीएच- 32 में सभी बैच की थ्योरी क्लास ऑनलाइन लगेंगी

Wed, 14 Apr 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Theory class of all batches will be online in GMCH-32
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों पर जीएमसीएच- 32 प्रशासन ने मंगलवार को गूगल मीट के जरिए सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ बैठक कर अहम फैसले लिए। डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि फिलहाल सभी थ्योरी कक्षाएं अगले आदेश तक ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एमबीबीएस फाइनल के छात्र क्लीनिकल कक्षाओं में भाग लेंगे। उनके प्रैक्टिकल संबंधी प्रक्रिया के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल के निर्देश के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर- 48 कोविड-19 अस्पताल में बेड बढ़ाए जाने संबंधी निर्णय के लिए नोडल अधिकारी प्रोफेसर अमनदीप के साथ शीघ्र ही बैठक की जाएगी। पूर्व संचालित ओपीडी की प्रक्रिया वैसे ही जारी रहेगी। मरीजों को व्यक्तिगत तौर पर देखने की बजाय ऑनलाइन माध्यमों से परामर्श दिया जाएगा। इमरजेंसी और ट्रामा की सेवाएं बिना बाधा के संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed