{"_id":"5d6ad8df8ebc3e015f565605","slug":"theft-in-chruch-in-chandigarh-sector-19-chandigarh-news-pkl349212826","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पार्क के रास्ते खिड़की तोड़ चर्च में घुसे और गुल्लक तोड़कर लाखों की नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर पार्क के रास्ते खिड़की तोड़ चर्च में घुसे और गुल्लक तोड़कर लाखों की नगदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में शुक्रवार देर रात पार्क के रास्ते चोर खिड़की का शीशा तोड़कर चर्च में घुसे और गुल्लक का लॉक तोड़कर उसमें से लाखों रुपये की नगदी ले उड़े। सुबह जब चर्च को खोला गया तो गुल्लक को टूटा देख पुलिस बुलाई गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें चार युवक दिख रहे हैं। हालांकि कुल रकम कितनी थी, यह पता नहीं चल सका है।
चोरों ने अलग अलग जगह लगे चार से पांच गुल्लक का लॉक तोड़ा था। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने फिंगर प्रिंट जब्त कर वीडियोग्राफी की।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि देर रात करीब 2.30 बजे चार युवक खिड़की का शीशा तोड़कर चर्च में घुसे। इनमें दो पगड़ीधारी थे। इसके बाद गुल्लक से रुपये चोरी कर करीब 2.45 बजे तक फरार हो गए।
विज्ञापन
साल में दो बार खुलते हैं गुल्लक
बताया गया कि चर्च के गुल्लक क्रिसमस डे और गुड फ्राइडे के अगले दिन खोले जाते हैं। ऐसे में गुल्लक में लाखों रुपये होने का अंदेशा है। चर्च के मेंबर सुखजिंदर गिल ने दुख जताया है और कहा कि चर्च में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है।
50 मीटर की दूरी पर पुलिस बीट बॉक्स
सेक्टर-19 का चर्च पुलिस बीट बॉक्स से करीब करीब 50 मीटर दूर है। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं कि कहीं भी चोरी करने में परहेज नहीं कर रहे हैं।