फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft

रिटायर्ड विंग कमांडर के घर से लाखों के गहने और एक लाख नगदी चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
theft
मनीमाजरा में रिटायर्ड विंग कमांडर के घर से लाखों के गहने और एक लाख की नकदी चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-26 स्थित एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का छात्र है और उसे प्राइवेट कंपनी के माध्यम से एक सप्ताह पहले ही नौकरी पर रखा गया था। मनीमाजरा थाना पुलिस ने कैंबवाला निवासी लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 86 वर्षीय रिटायर्ड विंग कमांडर पत्नी के साथ मनीमाजरा स्थित डुप्लेक्स में रहते हैं। दोनों बुजुर्ग दंपति ने करीब एक सप्ताह पहले ही कंपनी के माध्यम से एक नौकर रखा था। हालांकि कंपनी ने नौकर का वेरिफिकेशन करवाए बिना ही नौकरी पर रख दिया। इस दौरान मौका पाकर आरोपी लोकेश अलमारी के अंदर से एक लाख नकदी, सोने और हीरे के गहने चोरी कर फरार हो गया। देर शाम वापस नहीं आने पर रिटायर्ड विंग कमांडर ने इसकी सूचना सेक्टर-11 निवासी ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह (दामाद) को दी। इसके बाद मामले की सूचना मनीमाजरा पुलिस को दी गई। आशंका जताई कि नौकर लोकेश ने चोरी की है। इसके बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर की अगुवाई में एसआई दलजीत सिंह और एसआई विद्या नंद समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौ लाख के गहने और 50 हजार की नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन सोने की चेन, एक जोड़ी नथनी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, नौ सोने की चूड़ियां, एक पैंडेंट, चार कड़े, तीन जोड़ी ईयर रिंग और करीब पचास हजार रुपये नकदी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गहनों की कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के रिमांड के दौरान पूछताछ में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed