{"_id":"2bab3ce7a97be1548ea84577bf8cffb7","slug":"theatre-and-dance-festival-in-tagore-theatre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर और डांस के शौकीन 25 से आएं टैगोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर और डांस के शौकीन 25 से आएं टैगोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Dec 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ थियेटर और डांस फेस्टिवल 2014 का आयोजन 25 दिसंबर से होगा। छह दिन तक चलने वाले थियेटर उत्सव में हर रोज नाटकों का मंचन होगा। इस बार थियेटर उत्सव में दिल्ली के दो और पटना का एक ग्रुप भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
शनिवार को टैगोर थियेटर सोसायटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार थियेटर फेस्टिवल में डोनेशन रखा गया है, जो 50 रुपये प्रति व्यक्ति होगी।
विज्ञापन
ये होगा नाटकों का शेड्यूल
25 दिसंबर: निर्माण कला मंच पटना ‘हीरा दोम’ नाटक का मंचन करेगा। लेखक हैं उषा किरण खान। म्यूजिक और निर्देशन करेंगे संजय उपाध्याय। समय : 1 घंटा 40 मिनट
विज्ञापन
26 दिसंबर: संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से दो नाटकों ‘वो अंधेरी रात’ और ‘जहां से चले थे’ का मंचन किया जाएगा। इनके लेखक हैं क्रमश: पूनम लांबा और मनमोहन गुप्ता मोनी। निर्देशन करेंगे कुलदीप शर्मा। समय : 1 घंटा 30 मिनट।
27 दिसंबर: दिल्ली का सेंटर फॉर क्रिएटिव एक्सप्रेशंस करेगा ‘प्रेम की परिभाषा’ का मंचन। लेखक और निर्देशक हैं दिलीप शंकर। समय : 1 घंटा।
28 दिसंबर: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली करेगा ‘गजब तेरी अदा’ का मंचन। लेखक और निर्देशक हैं प्रो. वमन खेंडरे। समय: एक घंटा 40 मिनट।
29 दिसंबर: थियेटर फॉर थियेटर चंडीगढ़ की ओर से ‘संध्या छाया’ का मंचन। लेखक हैं जयवंत दलवी और निर्देशक हैं सुदेश शर्मा। समय : 1 घंटा 20 मिनट।
30 दिसंबर: रितिका परफॉरमिंग आर्ट सेंटर चंडीगढ़ की कथक डांस परफारमेंस।
समय : 1 घंटा 20 मिनट।