{"_id":"e96e09f6fa9c7a8edb45161552705e14","slug":"the-youth-suicide-by-jumping-in-front-of-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बाबरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।
वीरवार को प्रात: करीब साढ़े नौ बजे बाबरपुर व पानीपत रेलवे स्टेशन के बीच एक 32 वर्षीय युवक ने अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन चालक ने बताया कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद जब तक गाड़ी रुकती तब तक बहुत देर हो चुकी है।
हादसे के बाद करीब पांच मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही। ट्रेन चालक ने पानीपत स्टेशन पर पहुंचने पर इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जीआरपी के एएसआई कृष्ण ने बताया कि बाबरपुर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर किसी युवक के शव सूचना मिली थी। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस रखवा दिया है। लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।