{"_id":"61ec6d87787bb31a07639315","slug":"the-young-man-did-not-wear-a-mask-clashed-with-the-si-who-arrived-to-cut-the-challan-arrested-chandigarh-news-pkl4400205198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क का चालान करने पहुंची महिला एसआई से बदतमीजी, तोड़ा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क का चालान करने पहुंची महिला एसआई से बदतमीजी, तोड़ा मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति बिना मास्क के घूम रहा था। पुलिस जब उसका चालान काटने पुलिस पहुंची तो वह भिड़ गया। इस दौरान उसने महिला एसआई का फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली सेक्टर-68 निवासी विक्रांत जोशी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेक्टर-34 थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे सेक्टर-34 थाने में तैनात महिला एसआई आशा देवी पुलिस टीम के साथ सेक्टर-34 फर्नीचर मार्केट में बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काट रहीं थीं। इस दौरान आशा देवी को जोशी फर्नीचर दुकान के बाहर एक व्यक्ति बिना मास्क के बैठा दिखाई दिया। एसआई उसका चालान करने लगीं तो वह बहस करने लगा और चालान कटवाने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने एसआई आशा देवी और उनके साथ मौजूद एएसआई के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। एसआई ने जब उसकी वीडियो बनाने के लिए अपना मोबाइल निकाला तो आरोपी ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपनी दुकान में घुस गया और कैंची उठाकर पुलिस के सामने खुद को कैंची मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के नियमों के उल्लंघन, पुलिस के साथ बुरा बर्ताव, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मोबाइल तोड़ने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।