फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The woman was sitting in the sun outside the house .. the young man snatched the chain

घर के बाहर धूप में बैठी थी महिला.. युवक ने झपट ली चेन

Thu, 11 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
The woman was sitting in the sun outside the house .. the young man snatched the chain
चंडीगढ़। बाइक सवार झपटमारों ने घर के बाहर धूप में बैठी महिला की सोने की चेन और एक युवक का मोबाइल झपट लिया। दोनों वारदातें शहर के अलग-अलग इलाकों में हुईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली वारदात सेक्टर-40/सी निवासी अंजू बाला (44) के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह घर के बाहर धूप में बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और उनके गले से सोने की चेन झपट भागने लगा। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपने साथी के संग बाइक में बैठकर फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। इसमें शिकायतकर्ता अंजू बाला ने बताया कि आरोपी बिना मास्क के था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ धनास स्थित मिल्क कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे किसी काम से जा रहे थे। जब वह धनास स्थित लेक रोड के पास पहुंचे तो तीन युवक उनका मोबाइल झपटकर बाइक से फरार हो गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दो आरोपियों खुड्डा लाहौरा निवासी रोहित उर्फ पिंटू, विकास उर्फ केडी को गिरफ्तार कर वारदात में छीना मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed