फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The woman crushed by a car, killed

सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने कुचला, मौत

Mon, 30 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 30 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
The woman crushed by a car, killed
शव - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

बलौंगी दाऊं रोड पर रविवार को सड़क किनारे खड़ी महिला को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान भगवान देवी (32) के रूप में हुई है। 

 महिला के पति धर्मवीर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलौंगी निवासी भगवान देवी पशुओं के लिए घास लेने के लिए पति के साथ गई थी।

जब वह घास लेकर लौट रही थी, इस दौरान चंडीगढ़ नंबर की सफेद रंग की कार ने उसे अपनी चपेट में लिया। हादसे के बाद महिला काफी दूरी पर जाकर गिरी। यह देख उसका पति दौड़ा और उसने पत्नी को उठाया। इसके बाद उसने पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार चालक महिला को टक्कर मारने के बाद नहीं रुका और रफ्तार तेज कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों की रिकार्डिंग से करेगी आरोपी की पहचान
बलौंगी थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बलौंगी रोड स्थित दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लग हुए हैं। उनमें आरोपी की कार चालक का नंबर कैद होगा। रविवार होने के कारण दुकानें बंद थी। सोमवार को दुकानें खुलने के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed