फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The winds blowing during the day brought relief, the temperature will rise again today

Chandigarh News: दिन में चलीं हवाओं ने दिलाई राहत, आज फिर बढ़ेगा पारा

Sun, 09 Jun 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The winds blowing during the day brought relief, the temperature will rise again today
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को दिन में चली हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। हवाओं का असर तापमान पर भी देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया, लेकिन यह राहत रविवार को खत्म हो जाएगी। फिर से पारा 40 डिग्री के पार ही रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन तेज धूप रही लेकिन दिन के समय में बीच-बीच में हल्के बादल छाए और हवाएं भी चलती रहीं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जून महीने में अब तक महज 3.2 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 88 फीसदी कम है। अगले 5 दिन भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और तापमान एक बार फिर 44 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। रविवार को पूरे दिन तेज धूप रहेगी। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए हल्के बादल भी छा सकते हैं लेकिन तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed