फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The United Farmers Front and Electricity Board unions protested against the Electricity Amendment Bill, burning copies of it

Chandigarh News: बिजली संशोधन बिल का विरोध, संयुक्त किसान मोर्चा और बिजली बोर्ड यूनियनों ने जलाई प्रतियां

Tue, 09 Dec 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The United Farmers Front and Electricity Board unions protested against the Electricity Amendment Bill, burning copies of it
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़ी किसान संगठनों और बिजली बोर्ड की विभिन्न यूनियनों ने आज सब-डिवीजन स्तर पर बिजली संशोधन बिल 2025 की प्रतियां जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। टीएसयू, पेंशनर एसोसिएशन, ठेका मुलाजिम यूनियन, फेडरेशन एटक और एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स समेत कई संगठनों ने इस विरोध कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने और बिजली विभाग के निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह संशोधन बिल लाई है। उन्होंने कहा कि इसी नीति के तहत मजदूरों के शोषण को बढ़ावा देने वाले लेबर कोड भी लागू किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी और अर्ध-सरकारी विभागों की जमीनें बेचने के फैसले तथा केंद्र के ‘सीड बिल’ को भी किसान विरोधी बताया गया।
विज्ञापन

नेाताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिल वापस न लिया गया तो किसान, मजदूर और मुलाजिम संगठनों का संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने पंजाब विधानसभा में इन बिलों और निजीकरण नीतियों के खिलाफ प्रस्ताव पास करने की मांग भी दोहराई। इस मौके पर किसान यूनियन रजेवाल के प्रदेश सचिव परमदीप सिंह बैदवान, प्रधान किरपाल सिंह सियाऊ, किसानी जत्थेबंदी एकता डंकौदा से अंग्रेज सिंह और प्रदीप, किसानी जत्थेबंदी लखोवाल से प्रदेश नेता नक्षतर सिंह बैदवान और दर्शन सिंह दुराली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed