{"_id":"5f11ca6f8ebc3e63e125ee2c","slug":"the-staff-of-the-agent-was-not-quarantined-fury-chandigarh-news-pkl381649869","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती का स्टाफ नहीं हुआ क्वारंटीन, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती का स्टाफ नहीं हुआ क्वारंटीन, रोष
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 सब्जी मंडी में आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव आने के बावजूद कर्मचारियों को अभी तक क्वारंटीन नहीं किया गया है। इसे लेकर आढ़तियों में रोष है। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी को शिकायत देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
13 जुलाई को आलू-प्याज का कारोबार करने वाले एक आढ़ती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आढ़ती का इलाज पंचकूला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, लेकिन अभी तक उनके कर्मचारियों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। कर्मचारी प्रतिदिन मंडी परिसर पहुंच रहे हैं, जिससे आसपास के आढ़तियों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। मार्केट कमेटी की इस लापरवाही पर आढ़तियों ने रोष प्रकट किया है। कुछ आढ़तियों ने कमेटी में इसकी लिखित शिकायत की है, जिसमें उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
कोट
कोरोना पॉजिटिव आढ़ती के कर्मचारी मंडी में नहीं आ रहे हैं। उनको होम क्वारंटीन करने को कहा गया है।
-जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़